Home > Crime > जमशेदपुर के सीओ अमित कुमार श्रीवास्तव पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट और जाति सूचक शब्द के प्रयोग पर प्राथमिकी दर्ज

जमशेदपुर के सीओ अमित कुमार श्रीवास्तव पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट और जाति सूचक शब्द के प्रयोग पर प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीओ ( अंचल अधिकारी) अमित कुमार श्रीवास्तव पर सरजम टोला के रहने वाले व्यक्ति मनको हेंब्रम ने मारपीट करने और जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। मनको हेंब्रम ने बताया कि वह किसी काम से सीओ ऑफिस गए थे।तभी उसके साथ गाली गलौज करते हुए जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया गया। मनको हेंब्रम आदिवासी समाज से हैं। घटना 29 अप्रैल की है। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस घटना की जांच डीएसपी फैज अकरम करेंगे। सोमवार को मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी परसुडीह का कहना है की मामला चुनाव से संबंधित है। इस संबंध में सीओ अमित कुमार श्रीवास्तव से भी बात की गई। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने इस संबंध में कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply