Home > Jamshedpur > बागबेड़ा में करंट लगने से टाटा स्टील ठेका कर्मी वृद्ध की मौत, पुलिस ने एमजीएम अस्पताल के शीत गृह में रखवाया शो

बागबेड़ा में करंट लगने से टाटा स्टील ठेका कर्मी वृद्ध की मौत, पुलिस ने एमजीएम अस्पताल के शीत गृह में रखवाया शो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी के रहने वाले 60 वर्षीय वृद्ध शंकर कुमार सिंह को करंट लग गया। शनिवार को करंट लगने के बाद शंकर कुमार सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि शंकर कुमार सिंह टाटा स्टील में ठेका कर्मी थे। काम से लौटने के बाद वह घर पर ही कपड़ा धो रहे थे। तभी उनको करंट लग गया। जब तक परिजन पहुंचते उन्होंने दम तोड़ दिया था। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव का पंचनामा कर पुलिस ने इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply