Home > Crime > मानगो के एनएच-33 पर बिग बाजार के पास एक पिकअप वैन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, घायल को एमजीएम अस्पताल में घोषित किया मृत

मानगो के एनएच-33 पर बिग बाजार के पास एक पिकअप वैन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, घायल को एमजीएम अस्पताल में घोषित किया मृत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के एनएच-33 पर बिग बाजार के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने एक 65 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी। घायल व्यक्ति एनएच 33 के किनारे पैदल जा रहा था। तभी चालक इस व्यक्ति को टक्कर मारकर पिक अप लेकर फरार हो गया। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति कौन है। कहां का रहने वाला है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। व्यक्ति की पहचान की कोशिश की जा रही है। व्यक्ति का शव एमजीएम अस्पताल के शीत गृह में रखवा दिया गया है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply