Home > Crime > जमशेदपुर: बिष्टुपुर में कदमा के युवक पर चापड़ से हमले के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने वाला अमन मिश्रा गिरफ्तार+ वीडियो

जमशेदपुर: बिष्टुपुर में कदमा के युवक पर चापड़ से हमले के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने वाला अमन मिश्रा गिरफ्तार+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर में कदमा के युवक किट्टो सिंह पर चापड़ से जानलेवा हमला करने वाले अमन मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमन मिश्रा ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर पुलिस को चुनौती दी थी और कहा था कि पुलिस उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकती। इसी के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की और इस चापड़ से हमले के मास्टरमाइंड राजकुमार सिंह की दुकान पर शुक्रवार को बुलडोजर चला दिया। दुकान ध्वस्त कर दी गई। इसके अलावा शनिवार को राजकुमार सिंह के कदमा के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 1 स्थित घर और दुकान पर बुलडोजर चला दिया गया। पुलिस ने राजकुमार सिंह और अखिलेश सिंह को भी गिरफ्तार किया है। यह दोनों इसी मामले में लिप्त थे। इसके अलावा वीडियो जारी करने वाले अमन मिश्रा को भी पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अमन मिश्रा के होश ठिकाने हो गए हैं। उसने पुलिस से माफी मांगते हुए एक वीडियो जारी किया है। इसमें उसने बताया है कि वह जेल गया था और जेल से आने के बाद गलत लोगों की संगत में पड़ गया और नशा करने लगा है। उसे इस बात का अफसोस है कि वह दंड का भागी है। उसने जनता से आग्रह किया कि आपस में भाईचारा बनाए रखें। किसी भी तरह की दिक्कत है तो जमशेदपुर पुलिस से संपर्क करें। पुलिस सदैव सेवा में मौजूद है। उसने किसी को कानून हाथ में न लेने की सलाह दी है।

सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले अमन मिश्रा की अक्ल आई ठिकाने मांगी माफी.
You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply