Home > Crime > कदमा के शास्त्री नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से एक युवक घायल, टीएमएच में भर्ती, पुलिस कर रही जांच

कदमा के शास्त्री नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से एक युवक घायल, टीएमएच में भर्ती, पुलिस कर रही जांच

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर झाबरी बस्ती के रहने वाले जियाउल एसके रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया है। घायल एसके का कहना है कि वह अपनी लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहा था। तभी गोली चली और गोली उसके जांघ में लगी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कदमा थाना पुलिस ने बताया कि मामला संदिग्ध हो सकता है। गणेश पूजा मैदान में मेले में थे। उन्हें घटना की सूचना मिली है कि पिस्टल साफ करने के दौरान गोली चली। गोली लगने से युवक घायल हुआ है। मौके पर पहुंचकर वह लोगों का बयान लेंगे। परिजनों का भी बयान लेंगे। तब साफ हो पाएगा कि मामला क्या है। पिस्टल लाइसेंसी है या नहीं। पुलिस इस बात की भी जांच करेगी।

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?
Jharkhand Panchayat Election : झारखंड में अप्रैल-मई 2027 में होंगे पंचायत चुनाव, बैलेट पेपर से पड़ेगा वोट

Leave a Reply