Home > Crime > कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में जुगसलाई के युवक पर चाकू से हमला, थाने में शिकायत

कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में जुगसलाई के युवक पर चाकू से हमला, थाने में शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में जुगसलाई के एक युवक सरफराज आलम पर चाकू से हमला हुआ है। शास्त्री नगर के एक युवक आशु ने सरफराज आलम को पीछे से चाकू मार दिया जान। जान मारने की नियत से उसने गले पर भी वार किया। लेकिन आसपास मौजूद लोग फौरन घटनास्थल पर पहुंच गए और बीच बचाव कर सरफराज की जान बचाई। लोगों के आने के बाद आशु चाकू लेकर भाग गया। इस मामले में घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। कदमा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरफराज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरफराज ने बताया कि वह पहले शास्त्री नगर में रहता था। अब जुगसलाई के महतो पाड़ा रोड पर रहता है। रविवार को वह अपने एक रिश्तेदार से मिलने शास्त्री नगर आया था। रिश्तेदार से मिलने के बाद जब वह घर से बाहर निकल कर जुगसलाई जा रहा था। तभी मस्जिद के पास आशू ने उस पर हमला कर दिया। आशु शाकिर की दुकान के पास रहता है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट

Leave a Reply