Home > Crime > बर्मामाइंस के ईस्ट प्लांट बस्ती के रहने वाले ट्रेलर ड्राइवर पर रॉड से हमला, दारु पीने के दौरान हुआ था झगड़ा

बर्मामाइंस के ईस्ट प्लांट बस्ती के रहने वाले ट्रेलर ड्राइवर पर रॉड से हमला, दारु पीने के दौरान हुआ था झगड़ा


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ईस्ट प्लांट बस्ती के रहने वाले ड्राइवर संतोष यादव पर बुधवार को रॉड से हमला हुआ है। उनके साथी ड्राइवर राजेश यादव ने उनके सर पर राड मार दिया। संतोष यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे और खून से लथपथ हालत में संतोष यादव को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। संतोष यादव के रिश्तेदार दीपक यादव ने बताया कि संतोष यादव और राजेश यादव दोनों सुपर सोनिक लॉजिस्टिक कंपनी में ड्राइविंग करते हैं। दोनों ट्रेलर चलाते हैं। मालिक ने कई महीने से इनका वेतन नहीं दिया था। इस पर सब ने हड़ताल कर दी थी। गाड़ी खड़ी कर दी थी। बुधवार को कुछ पैसा मिला। इसके बाद सभी ने दारु पीने का मन बनाया। सभी एकजुट हुए और दारु आई। सभी बैठ कर दारु पी रहे थे। दारु पीने वालों में संतोष यादव और राजेश यादव के अलावा राजू यादव, गोपाल यादव और फुलटुस यादव दारु पी रहे थे। बताते हैं कि दारु पीने के दौरान ही संतोष यादव और राजेश यादव में विवाद हो गया। विवाद के बाद संतोष यादव वहां से जाने लगा। तभी राजेश यादव ने पीछे से दौड़ाकर उसके सर पर रॉड मार दिया। पुलिस आरोपी राजेश यादव की तलाश कर रही है। संदिग्ध ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। राजेश यादव भी ईस्ट प्लांट बस्ती का ही रहने वाला है।

घटना के बारे में बता रहा है घायल का परिजन दीपक यादव
You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!