Home > Crime > चाईबासा के तांत नगर में खाना खाते समय व्यक्ति ने चाकू से काट ली अपनी गर्दन, एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज

चाईबासा के तांत नगर में खाना खाते समय व्यक्ति ने चाकू से काट ली अपनी गर्दन, एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र के तांत नगर में सोमवार को एक व्यक्ति दिनेश बिरुआ ने चाकू से अपनी गर्दन काट ली। दिनेश बिरुवा ने इस घटना को तब अंजाम दिया, जब वह घर में खाना खा रहा था। तभी उसे अचानक गुस्सा आया और उसने अपनी गर्दन काट ली। उसे खून में लथपथ देख आसपास के लोग दौड़े और उसके हाथ से चाकू छीना। इसके बाद उसे इलाज के लिए चाईबासा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे एमजीएम अस्पताल में रेफर किया गया है। परिजनों उसे 108 नंबर एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल लाए। यहां उसका इलाज चल रहा है। दिनेश बिरुवा शादीशुदा है। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। इसी के चलते उसने यह हरकत की है। परिजनों का कहना है कि उसका कोई झगड़ा नहीं हुआ था। किसी से कोई मारपीट नहीं हुई है। उसने खुद ही अपनी गर्दन काट ली है।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार

Leave a Reply