Home > Crime > उत्पाद विभाग के कर्मचारियों ने पोटका, मुसाबनी और डुमरिया समेत कई इलाकों में की छापामारी, अवैध शराब बरामद, एक को भेजा गया जेल

उत्पाद विभाग के कर्मचारियों ने पोटका, मुसाबनी और डुमरिया समेत कई इलाकों में की छापामारी, अवैध शराब बरामद, एक को भेजा गया जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने पोटका थाना क्षेत्र के पोटका, कोवाली थाना क्षेत्र के कोवाली, गंगाडीह, हल्दीपोखर, मुसाबनी थाना क्षेत्र के सुरदा, डुमरिया थाना क्षेत्र के सेरालडीह, जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के तेरेंगा और घाटशिला थाना क्षेत्र के हरिनडुंगरी में शराब बिक्री स्थलों पर छापामारी की है। उत्पाद विभाग की टीम ने 9 लीटर विदेशी शराब और 80 लीटर महुआ शराब और 40 लीटर बीयर बरामद की है। जो बीयर बरामद हुई है। हंटर बियर की 500 एमएल की 24 बोतल, टुबोर्ग बियर की साड़े 600‌ एमएल की 23 बोतल और किंगफिशर बियर की साढे 600 एमएल की 20 बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसे जेल भेज दिया गया है।

You may also like
स्ट्रेचर के इंतजार में ऑटो में तड़पता रहा मरीज, एमजीएम अस्पताल में इलाज से पहले हुई मौत
पोटका चौकीदार हत्याकांड में थाना प्रभारी मनोज मुर्मू लाइन हाजिर, एसएसपी के आदेश पर विभागीय जांच शुरू
गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा की सेवा: आशीर्वाद भवन वृद्धा आश्रम में गरम कपड़े व भोजन वितरण
Ghatshila By-Election : झारखंड में साइलेंस पीरियड शुरू, होटल-लॉज में चेकिंग और सुरक्षा हुई कड़ी, 11 को सुबह 7 से 5 बजे तक मतदान+VDO

Leave a Reply