Home > Crime > कदमा थाना क्षेत्र के ग्रीन एनक्लेव अपार्टमेंट में टाटा स्टील कर्मी की हत्या के मामले में पत्नी और साले पर प्राथमिकी दर्ज

कदमा थाना क्षेत्र के ग्रीन एनक्लेव अपार्टमेंट में टाटा स्टील कर्मी की हत्या के मामले में पत्नी और साले पर प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के ग्रीन एनक्लेव अपार्टमेंट में टाटा स्टील कर्मी की हत्या के मामले में पत्नी और साले पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में टाटा स्टील कर्मी दिनेश की पहली पत्नी से होने वाली बेटी प्रीति झा के आवेदन पर दिनेश झा की दूसरी पत्नी डिंपल झा और डिंपल झा के भाई चंदन झा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रीति झा आदित्यपुर में रहती हैं। कदमा थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि ग्रीन एनक्लेव स्थित अपने अपार्टमेंट में दिनेश झा फांसी के फंदे पर लटकते हुए पाए गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था।

You may also like
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश

Leave a Reply