Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी के रहने वाले वृद्ध की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव

मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी के रहने वाले वृद्ध की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 6 के पास एक वृद्ध शेखर मोहन की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची मानगो थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि शेखर मोहन सहारा सिटी के रहने वाले थे। एक साल से वह बीमार चल रहे थे। वह किसी काम से निकले थे। तभी यह हादसा हुआ। कहा जा रहा है कि बीमारी के चलते उनकी मौत हुई है। शेखर मोहन की उम्र 65 साल के आसपास बताई जा रही है। मानगो थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद इसे सहारा सिटी के रहने वालों को सौंप दिया जाएगा। शेखर मोहन के आगे पीछे कोई नहीं है। सहारा सिटी वाले ही उनका अंतिम संस्कार करेंगे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply