Home > Crime > जमशेदपुर : सुंदरनगर के तालसा गांव के पास स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल, दो की हालत गंभीर

जमशेदपुर : सुंदरनगर के तालसा गांव के पास स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल, दो की हालत गंभीर


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सुंदर नगर थाना क्षेत्र के तालसा गांव के पास गुरुवार की रात एक ही स्कॉर्पियो ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर हालत में वास्तव मुर्मू और आसमा को इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां आसमा की हालत अधिक गंभीर है। उसके सर में चोट लगी है। वास्तव के भी सर में चोट लगी है। जबकि बाइक में पीछे बैठे सूरज को हल्की चोट लगी है। उसके हाथ में चोट आई है। मरहम पट्टी करने के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

घटना के बारे में बता रहा घायल वास्तव मुर्मू
You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी

Leave a Reply