Home > India > भारत ने वेस्टइंडीज को 119 रनों से हराया जीता, तीसरा वनडे मैच

भारत ने वेस्टइंडीज को 119 रनों से हराया जीता, तीसरा वनडे मैच

न्यूज़ बी रिपोर्टर, यूपी: भारत ने वेस्टइंडीज में जीत हासिल की है। 119 रन से तीसरा वनडे जीत लिया है। शुभमन प्लेयर ऑफ द सीरीज बने हैं। बारिश से बाधित मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम ने वेस्टइंडीज के सामने 36 ओवर में 225 रन बनाए थे। वर्षा से बाधित होने की वजह से वेस्टइंडीज के सामने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 35 ओवर में 257 रन बनाने का लक्ष्य था। जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 26 ओवर में 137 रन पर ही सिमट गई। वेस्टइंडीज की तरफ से ब्रेंडन किंग और निकोलस पूरन ने अपनी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए। दोनों ने 42-42 रनों का योगदान दिया। इस तरह भारत ने तीनों वनडे जीत लिया है। भारतीय गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और उम्दा प्रदर्शन किया। भारत की तरफ से युज़वेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट चटकाए। जबकि अक्षर पटेल और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करती हुई वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत काफी खराब रही। मोहम्मद सिराज ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर काइल मेयर्स को शून्य पर बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया और तीसरी गेंद पर शमाराह ब्रूक्स को शून्य पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम लड़खड़ा गई। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
जमशेदपुर में धूमधाम से मना ‘डहरे टुसू’, हर तरफ रही मांदर की थाप की गूंज+VDO
Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 
Jamshedpur Bag Snatching : साकची में पुराना कोर्ट के पास महिला से छिनतई, बाइक सवार बदमाश ₹40000 नकद और सोने के टॉप्स से भरा बैग लेकर फरार +VDO

Leave a Reply