Home > India > ईडी के चंगुल से नहीं छूट पा रही शिवसेना के सांसद संजय राऊत की जान, आज फिर होगी पूछताछ

ईडी के चंगुल से नहीं छूट पा रही शिवसेना के सांसद संजय राऊत की जान, आज फिर होगी पूछताछ

न्यूज़ बी रिपोर्टर, मुंबई : शिवसेना के सांसद संजय राउत का प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से पीछा नहीं छूट रहा है। संजय राउत को ईडी ने बुधवार को फिर तलब किया है। बुधवार यानी आज संजय राउत से ईडी के अधिकारी पूछताछ करेंगे। राज्यसभा के शिवसेना सांसद संजय राउत ने बार-बार इनकार किया है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। कुछ भी गलत नहीं किया। उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध के चलते निशाना बनाया जा रहा है। बताते हैं कि यह मामला संजय राउत के एक करीबी प्रवीण राउत से संबंधित है। प्रवीण राउत एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी गुरुआशीष कंस्ट्रक्शन में डायरेक्टर रहे हैं। यह कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की एक शाखा मानी जाती है। यदि का आरोप है कि एचडीआईएल से प्रवीण राउत के खाते में 100 करोड़ रुपए भेजे गए थे। फिर प्रवीण के खाते से अलग-अलग राशि उसके कुछ सहयोगियों रिश्तेदारों और व्यवसायिक फर्मों को भेजी गई थी। ईडी 100 करोड़ रुपए के पीएमसी बैंक घोटाले की भी जांच कर रही है।

You may also like
Jamshedpur BJP : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शुक्रवार को आएंगी जमशेदपुर, भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात
Budget 2025 : बजट इस देश की जनता के साथ मजाक : कुलविंदर 18 से 30 हजार औसत आय वाले वेतन में आयकर छूट मजाक है
भुइयांडीह में 150 घर तोड़े जाने को लेकर कांग्रेस ने फिर विधायक सरयू राय पर साधा निशाना, उपाध्यक्ष रईस रिजवी छब्बन ने पूछा अर्जुन मुंडा को क्यों बचाने में जुटे हैं विधायक
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से दिया इस्तीफा, शिबू सोरेन को भेजा पत्र

Leave a Reply