Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में लगाई जाएंगी 5 वाटर एटीएम वेंडिंग मशीन व बनेंगे पांच ओपन एयर जिम, सांसद ने साकची में किया योजनाओं का शिलान्यास

जमशेदपुर में लगाई जाएंगी 5 वाटर एटीएम वेंडिंग मशीन व बनेंगे पांच ओपन एयर जिम, सांसद ने साकची में किया योजनाओं का शिलान्यास

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति यानी जेएनएसी के ऑफिस में नगर विकास विभाग की 9 करोड़ 21 लाख 37 हजार 76 रुपए की योजना का शिलान्यास हुआ। यह शिलान्यास सांसद विद्युत वरण महतो ने किया। इन योजनाओं में नाली, सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, पार्क निर्माण आदि की योजनाएं हैं। सड़क की कुल 19 योजनाएं हैं। नागरिक सुविधा के मद में 37 योजनाएं हैं। शहर में 5 वाटर 5 वाटर एटीएम वेंडिंग मशीन का अधिष्ठापन किया जाएगा। इसी तरह पांच ओपन एयर जिम लगाए जाएंगे। 15वें वित्त आयोग की कुल 4 योजनाएं हैं। सड़क निर्माण की योजनाओं पर दो करोड़ 23 लाख 61 हजार तीन सौ पचासी रुपए, नागरिक सुविधा के मद की योजनाओं पर 5 करोड़ 54 लाख 48 हजार 806 रुपए, वाटर एटीएम वेंडिंग मशीन पर 47‌ लाख 60 हजार रुपए, ओपन एयर जिम पर 47 लाख 76 हजार 600 रुपए खर्च किए जाएंगे‌। 15वें वित्त आयोग की 4 योजनाओं पर 47 लाख 90 हजार 285 रुपए का खर्च होगा। इसके अलावा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में 2 करोड़ों रुपए की लागत से स्वीपिंग मशीन भी खरीदी है इससे सड़कों की सफाई की जाएगी। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष अधिकारी कृष्ण कुमार और सांसद विद्युत वरण महतो के अलावा जमशेदपुर पूर्वी के विधायक भी शामिल थे।

Leave a Reply