Home > Jamshedpur > सोनारी से बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के बैनर तले सुल्तानगंज जाएंगे 245 कांवरिए

सोनारी से बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के बैनर तले सुल्तानगंज जाएंगे 245 कांवरिए

जमशेदपुर: सोनारी से बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के बैनर तले 245 कांवरिए सुल्तानगंज जाएंगे। इस बात का ऐलान बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के संस्थापक भाजपा नेता विकास सिंह ने मंगलवार को सोनारी में किया। विकास सिंह ने सोनारी में एक सभा का आयोजन किया। इस सभा के दौरान सोनारी बोल बम के नारे से गूंज उठी। सभा बाबा भूतनाथ मंदिर के प्रांगण में आयोजित की गई।

भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया कि 28 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे कदमा के रंकिड़ी मंदिर के पास से 1100 कांवरिए सुल्तानगंज के लिए रवाना होंगे। यह कांवरिए 18 कोच बस और 12 छोटी गाड़ी से जमशेदपुर से सुल्तानगंज जाएंगे। भाजपा नेता ने बताया कि यह आठ दिन की तीर्थ यात्रा होगी। उन्होंने कहा कि वह और कांवरियों को सुल्तानगंज ले जाते। लेकिन, ठहरने की व्यवस्था नहीं होने की वजह से वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। मीटिंग में रवि शंकर सिंह, आशुतोष सिंह, अरविंद महतो, सुनील सिंह, किशोर बर्मन, विनोद सिंह, अभिषेक डे, रमेश प्रसाद समेत सैकड़ों शिव भक्त मौजूद थे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply