Home > Jamshedpur > मसूरी स्थित सिविल सर्विस एकेडमी से जमशेदपुर पहुंचे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 14 प्रशिक्षु, डीसी के साथ की बैठक

मसूरी स्थित सिविल सर्विस एकेडमी से जमशेदपुर पहुंचे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 14 प्रशिक्षु, डीसी के साथ की बैठक

जमशेदपुर : मसूरी स्थित सिविल सर्विस एकेडमी से भारतीय प्रशासनिक सेवा के 14 प्रशिक्षु अधिकारी रविवार को जमशेदपुर पहुंचे। जमशेदपुर पहुंचने पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के साथ उनकी बैठक हुई। यह बैठक डीसी ऑफिस के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के अलावा एसडीओ पीयूष कुमार सिन्हा और डीडीसी मनीष कुमार भी मौजूद थे। सभी ने प्रशिक्षु अधिकारियों को जिले की प्रशासनिक व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। डीडीसी मनीष कुमार सिन्हा ने उन्हें प्रशासनिक पदों के बारे में बताया और उनके काम के बारे में बताया। अधिकारियों ने सभी प्रशिक्षकों का स्वागत किया और एक प्रेजेंटेशन के जरिए भी जिले के प्रशासनिक विभागों और उनके काम की जानकारी प्रशिक्षु अधिकारियों को दी। प्रशिक्षु अधिकारी टाटा स्टील व टाटा मोटर्स आदि का भी निरीक्षण करेंगे और जिले के अन्य इलाकों में जाकर जिले की संस्कृति को समझने की कोशिश करेंगे।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर कोर्ट ने बिष्टुपुर में अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार बदमाश को सुनाई 5 साल की सजा, ₹15000 का जुर्माना भी

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply