Home > Education > Jamshesdpur: एक्सएलआरआइ में समर इंटर्नशिप को पहुंची 139 कंपनियां, इंटर्नशिप में प्रतिमाह 3.5 लाख पर लॉक हुए विद्यार्थी

Jamshesdpur: एक्सएलआरआइ में समर इंटर्नशिप को पहुंची 139 कंपनियां, इंटर्नशिप में प्रतिमाह 3.5 लाख पर लॉक हुए विद्यार्थी

जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ में समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट ( एसआइपी) का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के सभी 100 प्रतिशत विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए लॉक किया गया। वर्ष 2023-2025 के पीजी डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट व पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को अलग-अलग कंपनियों ने लॉक किया है। एक्सएलआरआइ के इतिहास में अब तक का यह सबसे बड़ा बैच है। संस्थान के कुल 591 विद्यार्थियों को देश व दुनिया की अलग-अलग बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए लॉक किया गया है। एक्सएलआरआइ की ओर से बताया गया कि इस बार संस्थान के कुल 591 विद्यार्थियों को कुल 604 ऑफर दिये गए। इसमें कुल 139 कंपनियां शामिल हैं। इसमें सबसे खास बात यह रही कि इस बार 63 कंपनियां हैं, जिन्होंने एक्सलर्स को समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट के लिए लॉक किया है। समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट (एसआइपी) के लिए आने वाली कंपनियों में जिसमें कंसल्टिंग, फाइनांस, सेल्स, मार्केटिंग, जेनरल मैनेजमेंट, प्रोडक्शन मैनेजमेंट ऑपरेशन, अनालिटिक्स एंड एचआर जैसी सेक्टर की कंपनियां शामिल थीं। इसमें इस बार का सर्वाधिक 3.5 लाख रुपये प्रतिमाह का इंटर्नशिप स्टाइपेंड ऑफर किया गया है। प्लेसमेंट अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन प्रोफेसर ए. कनकराज ने कहा कि एक्सएलआरआइ में 139 कंपनियों का आना और 100 फीसदी विद्यार्थियों को लॉक करना, यह संस्थान के गौरवमयी इतिहास व क्वालिटी व एथिक्स बेस्ड एजुकेशन का बेहतर उदाहरण है।
52 प्रतिशत विद्यार्थियों को कम से कम 1.5 लाख रुपये का स्टाइपेंड
एक्सएलआरआइ प्रबंधन की ओर से बताया गया कि इतने बड़े बैच साइज होने के बावजूद काफी शानदार इंर्टनशिप की राशि विद्यार्थियों को स्टाइपेंड के लिए दी गई है। एवरेज स्टाइपेंड 1.41 लाख रुपये जबकि मेडियन स्टाइपेंड 1.50 लाख रुपये दी गई है। वहीं, सर्वाधिक स्टाइपेंड 3.5 लाख रुपये प्रति माह है, जिसे बीएफएसआइ सेक्टर की ओर से ऑफर किया गया है। टॉप 5 फीसदी स्टूडेंट को 2.35 लाख प्रति माह, टॉप 10 प्रतिशत को 2.27 लाख रुपये प्रति माह, टॉप 25 फीसदी विद्यार्थियों को 2.12 लाख रुपये प्रति माह जबकि टॉप 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को कम से कम 1.86 लाख रुपये प्रति माह मिलेगा। कुल 84 प्रतिशत ऐसे विद्यार्थी होंगे जो कम से कम एक लाख रुपये प्रति माह हर हाल में स्टाइपेंड के रूप में हासिल करेंगे।
कोट : एक्सएलआरआइ के प्लैटिनम जुबली वर्ष में समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट के रूप में भी संस्थान को गौरवान्वित होने का अवसर मिला है। 591 के बड़े बैच साइज में भी एक्सलर्स को प्रतिभा पर देश ही नहीं बल्कि विदेशी कंपनियों ने भरोसा जताया है। यह संस्थान के वर्षों की शानदार विरासत, लीडरशिप व विद्यार्थियों की आउट ऑफ द बॉक्स थिंकिंग की बदौलत हुआ है। हम उन सभी संस्थानों के प्रति आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने एक्सएलआरआइ के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए चुना है। फादर एस जॉर्ज एस.जे, डायरेक्टर, एक्सएलआरआइ

You may also like
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर