Home > Jamshedpur > सीजीपीसी के प्रधान गुरमुख सिंह की मुखे द्वारा कदमा में महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना की हुई निंदा, सीजीपीएससी कार्यालय पर जड़ा गया ताला

सीजीपीसी के प्रधान गुरमुख सिंह की मुखे द्वारा कदमा में महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना की हुई निंदा, सीजीपीएससी कार्यालय पर जड़ा गया ताला

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा परिसर में हुई एक बैठक में सीजीपीसी के प्रधान गुरमुख सिंह के द्वारा कदमा में महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना की निंदा की गई। बैठक में टेल्को के गुरुद्वारा के प्रधान गुरमीत सिंह ने बताया कि सीजीपीसी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे पर महिला के द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के बाद संगत के कुछ लोगों ने सीजीपीसी कार्यालय पर ताला जड़ दिया है। इसकी चाबी गुरमीत सिंह गिल को रविवार को सौंप दी गई है। गुरमीत सिंह ने कहा कि वह पटना साहब के लोगों को इस घटना से अवगत कराएंगे और उनके निर्देश पर सीजीपीसी कार्यालय की चाबी पांच मेंबरी कमेटी को सौंप दी जाएगी। गुरमीत सिंह ने बताया कि बैठक में सभी लोगों ने तय किया कि परसों प्रकाश उत्सव है। प्रकाश उत्सव पर फोकस किया जाए ‌ बैठक में प्रकाश उत्सव का जुलूस निकालने की रणनीति बनाई गई।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत