Home > Crime > मानगो में एक बड़े और छोटे पुल पर लगा जाम, कई एंबुलेंस फंसी, लोग घंटो रहे परेशान

मानगो में एक बड़े और छोटे पुल पर लगा जाम, कई एंबुलेंस फंसी, लोग घंटो रहे परेशान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: मानगो में बड़े और छोटे पुल पर बुधवार को फिर जाम लगा। जाम सुबह 11:00 बजे से लगा। छोटे पुल पर एंबुलेंस भी फंस गई थी। इसके चलते मरीज के परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बड़ा पुल भी जाम था। डिमना रोड पर काफी दूर तक गाड़ियों की कतार लगी रही। वाहन रेंग रेंग कर निकल रहे थे। न्यू पुरुलिया रोड पर पायल टॉकीज तक जाम लगा था। यातायात पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम के बीच में वाहनों को निकाला। गौरतलब है कि मानगो में अक्सर जाम लगता है। जानकारों का कहना है कि जब तक फ्लाईओवर नहीं बन जाता। तब तक मानगो को जाम से निजात नहीं मिलेगी। कहा जा रहा था कि सोनारी पुल बनने के बाद मानगो की सड़कों से वाहनों का बोझ कुछ कम होगा और लोगों को जाम से निजात मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब फ्लाईओवर ही एक आसरा है। लेकिन, अभी तक फ्लाईओवर का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।
इसे भी पढ़ें- टाटा मोटर्स की बस में टाटा मोटर्स कर्मचारी की अचानक मौत पर उठे सवाल, तनाव में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी, साल भर से बंद है डाइट फूड

You may also like
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर