न्यूज़ बी रिपोर्टर जमशेदपुर : गांधी जयंती के दिन से शनिवार से साकची के एमजीएम अस्पताल में मरीजों के नाश्ते और भोजन में पौष्टिक चीजों को शामिल किया गया है। सुबह के नाश्ते में ब्रेड और बिस्किट के अलावा पोहा, उपमा और इडली दी जाएगी। दोपहर के लंच में चावल और दाल के साथ ही पनीर और राजमा की सब्जी दी जाएगी। इसके अलावा रात के भोजन में भी पनीर और राजमा को शामिल किया गया है। रात के भोजन में पहले चार रोटी दी जाती थी। अब रोटियों की संख्या बढ़ाकर छह कर दी गई है। गांधी जयंती के मौके पर पौष्टिक भोजन खाकर मरीज काफी खुश हुए। यही नहीं एमजीएम अस्पताल के किचन में काम करने वाले खानसामा और भोजन परोसने वाले कर्मचारियों का भी ड्रेस कोड अलग कर दिया गया है। ताकि उनकी पहचान हो सके।
गांधी जयंती के मौके पर साकची के एमजीएम अस्पताल के अस्थाई सफाई कर्मियों को मिला गुलाबी रंग का ड्रेस, खुश हुए सफाई कर्मी
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गांधी जयंती के मौके पर साक्षी के एमजीएम अस्पताल के सफाई कर्मियों को गुलाबी रंग का ड्रेस दिया गया। गुलाबी रंग का ड्रेस पहनकर सभी 90 स्थाई कर्मी शनिवार को एमजीएम अस्पताल पहुंचे। सफाई कर्मियों ने सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी जयंती मनाई। इसके बाद अपने काम में जुट गए। एक सफाई कर्मी रमेश कुमार ने बताया कि नए ठेकेदार ने उन्हें यह ड्रेस उपलब्ध कराया है। अब वह काफी खुश हैं। उनकी मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले यहां सफाई कर्मियों को ड्रेस मिला था। बीच में नहीं मिला। अब फिर सफाई कर्मियों को ड्रेस मिलना हुआ है।
