Home > Crime > सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूम पाइप भुइयांडीह में एक महिला की बकरी की जान लेने के बाद दबंगों ने महिला को भी मारपीट कर कर दिया घायल, एमजीएम में भर्ती

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूम पाइप भुइयांडीह में एक महिला की बकरी की जान लेने के बाद दबंगों ने महिला को भी मारपीट कर कर दिया घायल, एमजीएम में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूम पाइप भुइयांडीह में एक महिला टुनटुनी भुइयां की बकरी को सागर भुइंया ने मार डाला। घटना रविवार सुबह की है। टुनटुनी को जब बकरी के मरने का पता चला तो वह सागर के पास गई और पूछा कि उसने बकरी को क्यों मारा। सागर ने कहा कि उसकी बकरी बंद गोभी खा गई थी। इसीलिए उसको मार डाला। इस पर टुनटुनी ने कहा कि अगर बकरी बंदगोभी खा गई थी तो वो उसका पैसा दे देती। बकरी को नहीं मारना चाहिए था। इस पर सागर ने उसे बकरी के एवज में 500 रुपए देना चाहा। तो टुनटुनी ने मना कर दिया‌ टुनटुनी अपने घर में आ गई। बच्चों के साथ घर में लेट गई। टुनटुनी ने बताया कि थोड़ी देर बाद सागर भुइंया की छोटी बहन प्रियंका भुइयां उसे बुलाने आई। उसने पूछा कि क्या बात है तो प्रियंका ने उसे बताया कि उसका भाई उसे बकरी का पैसा देगा। इसीलिए बुला रहा है। टुनटुनी भुइयां प्रियंका के साथ सागर भुइयां के घर पहुंच गई। टुनटुनी ने बताया कि वह जैसे ही सागर भुइयां के घर पहुंची तीन चार लोगों ने मिलकर उसे लात घूंसे से जमकर पीटा। टुनटुनी के चेहरे पर भी चोट लगी है। उसको इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टुनटुनी ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर अपना घरबार चलाती है। उसके बच्चे अभी भूखे हैं। एक बच्चे की परीक्षा चल रही है‌। वह पढ़ नहीं पा रहा। टुनटुनी ने बताया कि इलाज के बाद वह मामले की शिकायत सीतारामडेरा थाना पुलिस से करेगी।

You may also like
Kudmi Society : कुड़मी समाज के इतिहास पर लिखी गई पुस्तक राज्यपाल को की गई भेंट, साजिशों का है खुलासा
Jamshedpur Education : सरकारी स्कूलों में उर्दू और बांग्ला भाषा में पढ़ाई को लेकर सीएम से मिले कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष रईस रिजवी+ VDO
Jamshedpur Holi : होली को लेकर 14 और 15 मार्च को जमशेदपुर में 6 स्थान पर तैनात रहेंगी एम्बुलेंस, जानें ड्राइवरों के फोन नंबर
Jamshedpur Court : अप्रैल से जून माह तक व्यवहार न्यायालय में नहीं रहेगा मॉर्निंग कोर्ट सेशन, जून में होगा 15 दिन का ग्रीष्म अवकाश +VDO

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!