Home > Crime > जुगसलाई के गौरी शंकर रोड के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

जुगसलाई के गौरी शंकर रोड के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के गौरी शंकर रोड के रहने वाले युवक इरशाद अली ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इरशाद अली की उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है। इरशाद अपने कमरे में गुरुवार को लटकता हुआ मिला। इसके बाद परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उसे अमृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इरशाद जुगसलाई के एक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था। परिजनों का कहना है कि इरशाद के बड़े भाई दिलशाद का हार्निया का ऑपरेशन था। इस वजह से घर के ज्यादातर लोग अस्पताल में थे। घर में इरशाद और उसकी मां थी। बुधवार की रात इरशाद घर आया और खाना खाने के बाद सोने अपने कमरे में चला गया। इसके बाद गुरुवार को जब वह नहीं उठा तो उसकी मां कमरे में गई, तो देखा कि इरशाद फंदे से लटक रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply