Home > Crime > मुसाबनी में बस की टक्कर से घायल धालभूमगढ़ के युवक ने साकची के एमजीएम अस्पताल में तोड़ा दम

मुसाबनी में बस की टक्कर से घायल धालभूमगढ़ के युवक ने साकची के एमजीएम अस्पताल में तोड़ा दम

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मुसाबनी में बस की टक्कर से घायल धालभूमगढ़ के डोभाजूनबनी के रहने वाले युवक रविंद्र सोरेन ने गुरुवार को इलाज के दौरान साकची के एमजीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया है। उसे इलाज के लिए बुधवार को एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस सड़क हादसे में एक अन्य युवक विजय बास्के भी घायल हुआ था। उसका इलाज एमजीएम अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह लोग किसी काम से मुसाबनी गए थे। तभी यह हादसा हुआ। रॉबिन सोरेन घाटशिला से पढ़ाई करता था। रोबिन की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस एमजीएम अस्पताल पहुंची और शव को शीत गृह से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाली ओम ट्रैवल्स कि बस को जब्त कर लिया है। ड्राइवर भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसे भी पढ़ें-त्रिपुरा में विधानसभा की 60 सीटों पर 259 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज, शुरू हो गया मतदान

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply