Home > Lifestyle > रांची में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, शुक्रवार को मुख्यमंत्री रखेंगे आधारशिला

रांची में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, शुक्रवार को मुख्यमंत्री रखेंगे आधारशिला

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची : झारखंड को निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की कवायद शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के निर्यात को रफ्तार देने के लिए रांची के धुर्वा में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनाने जा रहे हैं। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की आधारशिला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को रखेंगे। इससे पहले निर्यात संबंधी गतिविधियों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने राज्य निर्यात संवर्धन समिति और जिला निर्यात संवर्धन समिति का गठन कर दिया है। जुडको वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के निर्माण में तकनीकी एजेंसी के तौर पर काम करेगा।
कृषि, खाद्य, उत्पाद, कपड़ा और तसर उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का निर्माण होने से राज्य में कृषि, खाद्य उत्पाद, कपड़ा और तसर उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इंजीनियरिंग के सामान का भी निर्यात किया जाएगा।
देश का सर्वाधिक रेशम उत्पादक राज्य है झारखंड
मालूम हो कि झारखंड देश में सबसे अधिक रेशम का उत्पादन करता है। देश के उत्पादन में झारखंड का हिस्सा 76.4 फीसद है। झारखंड से निर्यात हुई वस्तुओं का आकलन करें तो साल 2020-21 में राज्य से कुल 1622. 31 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात रहा। जबकि 21-22 में निर्यात 2201.55 मिलियन डालर का था।
झारखंड से बांग्लादेश और नेपाल को होता है निर्यात
झारखंड से निर्यात का 32 फीसद दक्षिण एशियाई देश बांग्लादेश नेपाल को जाता है। राज्य का 25% निर्यात दक्षिण पूर्व एशियाई बाजारों को जाता है। इसमें वियतनाम सबसे ऊपर है। इसके अलावा 13% इटली जैसे यूरोपीय देशों और 11% चीन को निर्यात किया जाता है।

You may also like
Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 
Jharkhand IAS News : राप्रसे से बने किसी भी IAS को नहीं मिली जिले की कमान
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
Kudmi Society : कुड़मी समाज के इतिहास पर लिखी गई पुस्तक राज्यपाल को की गई भेंट, साजिशों का है खुलासा

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!