Home > World > World: मास्को में क्रोकस सिटी हाल में आतंकी हमला, गोलीबारी के साथ आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, 40 से ज्यादा लोगों की मौत

World: मास्को में क्रोकस सिटी हाल में आतंकी हमला, गोलीबारी के साथ आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, 40 से ज्यादा लोगों की मौत

न्यूज बी: रूस की राजधानी मॉस्को स्थित क्रोकस सिटी हाल शापिंग माल और कंसर्ट हॉल में शुक्रवार को आतंकी हमला हुआ है। क्रोकस सिटी हाल, शापिंग मॉल और एक म्यूजिक कंसर्ट में आतंकियों ने गोलियां चलाईं। साथ ही ग्रेनेड भी फेंका। इस आतंकी हमले में 40 से अधिक लोग मारे गए हैं। 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस आतंकी हमले के बाद घटनास्थल पर आग फैल गई। आग बुझाने के लिए कई हेलीकॉप्टर लगे हुए हैं। ‌बताते हैं कि जल रहे माल के अंदर कई विस्फोट भी सुनाई दिए। मास्को के मेयर ने भीड़ भाड़ वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। रूसी अधिकारियों के अनुसार सबसे अधिक लोगों को माल से निकाला गया है। बचाव कार्य जारी है। जिस हाल में आतंकी हमला हुआ है। वहां लगभग 6200 लोगों के होने की बात कही जा रही है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। ‌ रूसी अधिकारियों के अनुसार तीन आतंकी इस हमले में शामिल थे। इनके पास राइफल थीं। इन्होंने वहां मौजूद लोगों पर फायरिंग शुरू की और कंसर्ट हॉल को आग लगा दी।

You may also like
ईरान के आईआरजीसी प्रमुख का ऐलान: शहीद आयतुल्ला अली खामेनेई के मिशन को आगे बढ़ाएगा प्रतिरोध मोर्चा
अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, तेहरान में शुरू हुआ आधिकारिक समारोह
ट्रंप का बड़ा दावा: मादुरो के ‘अपहरण’ के बाद अमेरिका चलाएगा वेनेजुएला, तेल सेक्टर में भी दखल
Israeli Minister Resigned : गज़ा सीज फायर के खिलाफ इसराइल के कट्टरपंथी मंत्री बेन ग्विर ने दिया इस्तीफा

Leave a Reply