Home > Crime > गोलमुरी के नानक नगर में अधेड़ महिला ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

गोलमुरी के नानक नगर में अधेड़ महिला ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के नानक नगर में एक अधेड़ महिला ने फांसी लगाकर रविवार की रात खुदकुशी कर ली है। घटना की जानकारी मिलने पर गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। बताते हैं कि 55 वर्षीय महिला एल मीणा ने फांसी लगाई है। वह अपने घर पर अकेली रहती थी। बेटा ससुराल में था। सोमवार की सुबह बेटा जब ससुराल से लौटा तब उसे अपनी मां का शव फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने इस मामले में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

You may also like
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply