Home > Jamshedpur > Jamshedpur : गर्मी आते ही मानगो के कई इलाकों में गहराया जल संकट, स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान पानी का टैंकर लेकर पहुंचे इकरा कॉलोनी

Jamshedpur : गर्मी आते ही मानगो के कई इलाकों में गहराया जल संकट, स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान पानी का टैंकर लेकर पहुंचे इकरा कॉलोनी

जमशेदपुर : गर्मी के दस्तक देते ही मानगो के विभिन्न इलाकों में पानी की समस्या शुरू हो गई है। चेपा पुल के पास स्थित इकरा कॉलोनी में पानी की दिक्कत शुरू हो गई है। 48 परिवार पानी के लिए तरस रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान मानगो नगर निगम से पानी का टैंकर लेकर इकरा कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने बताया कि पानी के टैंकर से 48 परिवारों को पीने का पानी दिया गया है। उनके यहां पानी की किल्लत थी। मौलाना अंसार खान ने कहा कि पानी पहुंचाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मौलाना अंसार खान के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष मोहम्मद सलीम भी मौजूद थे।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply