Home > Jamshedpur > Jamshedpur : बिष्टुपुर के आरमरी ग्राउंड में प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर और जिला बार एसोसिएशन के बीच हुआ क्रिकेट मैच, मनाई गई छत्रपति शिवाजी की जयंती

Jamshedpur : बिष्टुपुर के आरमरी ग्राउंड में प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर और जिला बार एसोसिएशन के बीच हुआ क्रिकेट मैच, मनाई गई छत्रपति शिवाजी की जयंती

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के आरमरी ग्राउंड में प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर और जिला बार संगठन की टीम के बीच मैच हुआ। यह फ्रेंडली मैच था। मैच खेलकर जिला बार संगठन के अधिवक्ता काफी प्रसन्न नजर आए। इस मैच को प्रेस क्लब की टीम में जीत लिया। प्रेस क्लब की टीम ने 12 ओवर में 109 रन बनाए थे। जवाब में जिला बार एसोसिएशन की टीम 99 रन ही बना सकी। 22 फरवरी को महिला एकादश और टाटा स्टील की महिला टीम के बीच मैच होगा। आरमरी ग्राउंड पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर और जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मिलकर छत्रपति शिवाजी की जयंती मनाई। इस मौके पर छत्रपति शिवाजी के चित्र पर सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष पुतुल सिंह ने कहा कि सभी को छत्रपति शिवाजी के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply