Home > Jamshedpur > Online FIR : जिले के सिर्फ तीन थानों में ही क्यों हो रही है ऑनलाइन FIR, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने उठाई आवाज़

Online FIR : जिले के सिर्फ तीन थानों में ही क्यों हो रही है ऑनलाइन FIR, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने उठाई आवाज़

Jamshedpur: (Online FIR) पूर्वी सिंहभूम जिले में सिर्फ तीन थाने में ऑनलाइन FIR हो रही है। यह थाने हैं पोटका, कदमा और सोनारी। जबकि जिले के अन्य थाने आन लाइन एफआईआर की सहूलियत से वंचित किए गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रईस रिजवी छब्बन ने इसके खिलाफ आवाज बुलंद की है। उनका कहना है कि जमशेदपुर इंडस्ट्रियल सिटी है। यह एक बड़ा शहर है। यहां कई कंपनियां हैं। कई ऐसे मामले हैं, जिनमें लोगों को प्राथमिकी लिखाने में परेशानी होती है।

इसलिए सभी थानों में ऑनलाइन एफआईआर (Online FIR) होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक दौर है। हर तरफ डिजिटलाइजेशन हो रहा है, तो पुलिस थानों का डिजिटलाइजेशन तेज़ी से क्यों नहीं हो रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पोटका, कदमा और सोनारी में ही ऑनलाइन FIR क्यों हो रही है।

इसे भी पढ़ें – Govindpur Waterplant : 2 महीने के भुगतान पर राजी हो गई जेमिनी इंटरप्राइजेज, शुक्रवार से गोविंदपुर में होगी जलापूर्ति

ऊपर तक होती है Online FIR की निगरानी

रईस रिजवी छब्बन ने बताया कि अगर ऑनलाइन FIR होती है तो इसकी ऊपर तक निगरानी होती है। प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय आदि सभी की इस पर निगाह होती है कि मामले में क्या कार्रवाई हुई। ऑनलाइन FIR के मामले में पीड़ित को कार्रवाई का पूरा भरोसा रहता है।

FiR पोर्टल से जोड़े जाएं जमशेदपुर के सभी थाने

Online FIR portal पर शो हो रहे थाने

Online FIR portal पर शो हो रहे थाने

इसलिए उन्होंने मांग की है कि जमशेदपुर के सभी थानों को अपग्रेड किया जाए। वहां कंप्यूटराइजेशन हो और सभी थानों को ऑनलाइन FIR के पोर्टल से जोड़ा जाए। ताकि हर थाने में ऑनलाइन FIR हो सके।

ऑनलाइन FIR पोर्टल से जुड़े हैं रांची के सभी थाने

Online FIR portal पर शो हो रहे थाने

Online FIR portal पर शो हो रहे थाने

उन्होंने कहा कि जब रांची के सभी थानों में ऑनलाइन FIR हो रही है तो जमशेदपुर को इस सुविधा से महरूम रखने के पीछे क्या मकसद है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रईस रिजवी छब्बन ने इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने और सभी थानों में ऑनलाइन FIR शुरू करने की मांग की है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
धतकीडीह में वृद्ध महिला की आंख में स्प्रे करने वाली आरोपी महिला पकड़ी गई, CCTV से खुला राज+VDO

Leave a Reply