Home > Business > Jamshedpur: टाटा मोटर्स में क्यों होती है हार्ट अटैक की घटना, टेल्को वर्कर्स यूनियन ने उठाई जांच की मांग

Jamshedpur: टाटा मोटर्स में क्यों होती है हार्ट अटैक की घटना, टेल्को वर्कर्स यूनियन ने उठाई जांच की मांग

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में कुछ दिन पहले‌ एक कर्मचारी की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। टेल्को वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष आकाश दुबे और सदस्य हर्षवर्धन का कहना है कि यूनियन परिवार के लोगों के साथ खड़ा है। लेकिन, टाटा मोटर्स में हार्ट अटैक की घटनाएं बढ़ रही हैं। टेल्को वर्कर्स यूनियन का कहना है कि इसकी जांच होनी चाहिए कि आखिर टाटा मोटर्स में ही हार्ट अटैक की घटनाएं क्यों हो रही हैं। कारखाना निरीक्षक किसी भी घटना के बाद जांच शुरू करते हैं। लेकिन, घटना का सही कारण सामने नहीं आता। किसी मामले में कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। जांच के नाम पर सिर्फ खानापूरी की जाती है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि टाटा मोटर्स में भय के वातावरण में काम हो रहा है। इसी वजह से कर्मचारी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। जांच में यह देखा जाना चाहिए कि कंपनी में कर्मचारियों के लिए काम करने का स्वस्थ वातावरण है, या नहीं। कर्मचारियों पर कहीं काम का लोड तो अधिक नहीं है। कम समय में अधिक काम तो नहीं लिया जा रहा।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply