Home > Crime > Jamshedpur: शंकोसाई में दुकान बंद कर रहे युवक ने नशा कर रहे युवकों को कार दूर खड़ी करने को कहा तो हुई मारपीट, एसएसपी से शिकायत

Jamshedpur: शंकोसाई में दुकान बंद कर रहे युवक ने नशा कर रहे युवकों को कार दूर खड़ी करने को कहा तो हुई मारपीट, एसएसपी से शिकायत

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 1 में अपनी कपड़े की दुकान बंद कर रहे युवक गोदा ने पास में ही नशा कर रहे युवकों को कार दूर ले जाने को कहा तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस में मामले की शिकायत की है। युवकों ने गोदा को मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना की शिकायत उलीडीह थाने में की गई।

लेकिन थाने से कोई कार्रवाई नहीं होने पर नाराज परिजन एसएसपी ऑफिस पहुंचे। एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। गोदा की मां गीता देवी ने बताया कि उलीडीह थाना पुलिस आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी वजह से उन्हें एसएसपी ऑफिस आना पड़ा। उन्होंने कहा कि आए दिन आरोपी युवक उसकी दुकान के पास अड्डे बाजी करते हैं और नशा कर गाली गलौज करते हैं।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply