Home > Crime > पश्चिम बंगाल डांगरचुकी गांव में स्कूल बस पलटी,32 छात्र घायल, एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती

पश्चिम बंगाल डांगरचुकी गांव में स्कूल बस पलटी,32 छात्र घायल, एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के बांदवान थाना क्षेत्र के भानु पहाड़ धनगर जुडी गांव के पास स्कूल बस पलट गई। घटना बुधवार सुबह की है। स्कूल बस पलटने से लगभग 36 छात्र घायल हो गए हैं। इनमें से चार की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बारे में बता रहे परिजन

नजदीक के स्थानीय अस्पताल में बच्चों का प्राथमिक इलाज कराने के बाद डॉक्टरों ने इन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन सभी छात्रों को लेकर जमशेदपुर पहुंचे। यहां एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक साथ इतनी बड़ी संख्या में घायल छात्रों के एमजीएम अस्पताल पहुंचने से वहां अफरा-तफरी मच गई। सभी का इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। बांदवान के कालीपदो प्रमाणिक ने बताया की स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल की बस बालू पार स्कूल जा रही थी।

तभी सड़क पर बस पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस काफी तेज रफ्तार में थी। चालक नशे में था। अचानक ब्रेक मारने से बस पलटी है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply