Home > Entertainment > जमशेदपुर : पद्मश्री छुटनी महतो के जीवनी पर बनाई जाएगी वेब सीरीज, मानगो में फिल्म निर्माता प्रसाद प्रणव ने दी जानकारी+वीडियो

जमशेदपुर : पद्मश्री छुटनी महतो के जीवनी पर बनाई जाएगी वेब सीरीज, मानगो में फिल्म निर्माता प्रसाद प्रणव ने दी जानकारी+वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पद्मश्री छुटनी महतो के जीवन पर अब वेब सीरीज बनने जा रही है। यह वेब सीरीज विलेज टॉकीज के बैनर तले बनाई जाएगी। फिल्म निर्माता प्रसाद प्रणव ने मानगो में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पद्मश्री छुटनी महतो की बायोपिक बनाकर उन्हें गर्व होगा। उनके संघर्ष को फिल्म के जरिए पेश किया जाएगा। ताकि अन्य लोग भी जागरूक हो सकें। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में झारखंडी कलाकारों के अलावा स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा। फिल्म का नाम छुटनी अम्मा रखने का निर्णय लिया गया है। बाद में नाम बदला भी जा सकता है। अभी फिल्म के नाम पर मंथन चल रहा है। गौरतलब है कि सरायकेला के गम्हरिया के बीरबांस गांव की रहने वाली छुटनी महतो ने डायन प्रथा के खिलाफ संघर्ष किया था। उन्हें पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया था।

छुटनी महतो पर बनने वाली वेब सीरीज के बारे में बता रहे फिल्म निर्माता प्रणव प्रसाद
You may also like
जमशेदपुर में पथ विक्रेताओं के लिए प्रधानमंत्री पथ विक्रेता योजना, मानगो विकास समिति ने जताई उम्मीद
ट्रिपल टेस्ट की पड़ताल करने जमशेदपुर पहुंची झारखंड राज्य पिछड़ा आयोग की टीम, सर्किट हाउस में अधिकारियों संग की मीटिंग +VDO
मानगो नगर निगम छापामारी : प्लास्टिक गिलास और थैलियां जब्त, जुर्माना वसूला

Leave a Reply