Home > Jamshedpur > 3 अक्टूबर को जमशेदपुर पहुंचेगी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की शौर्य जागरण रथ यात्रा, सोनारी समेत शहर भर में चल रही तैयारी

3 अक्टूबर को जमशेदपुर पहुंचेगी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की शौर्य जागरण रथ यात्रा, सोनारी समेत शहर भर में चल रही तैयारी

जमशेदपुर : अगले साल जनवरी में अयोध्या में हो रहे भव्य श्री राम मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जागरूकता फैलाने में जुट गए हैं। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नेतृत्व में एक शौर्य जागरण रथ यात्रा निकाली जा रही है। यह शौर्य जागरण रथ यात्रा 3 अक्टूबर को जमशेदपुर पहुंचेगी। 3 अक्टूबर के दोपहर बाद बड़ाबांकी से यह यात्रा टेल्को राम मंदिर, बिरसानगर, बारीडीह, साकची पहुंचेगी। 4 अक्टूबर को सोनारी राम मंदिर और कदमा रंकिणी मंदिर होते हुए बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर पहुंचेगी और इसके बाद आदित्यपुर में प्रवेश कर जाएगी। यह जानकारी रविवार को विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष गोपी राव मंत्री चंद्रिका भगत और भोला लोहार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है।
इसे भी पढ़ें – टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेल अधिकारियों ने संस्थाओं की मदद से ली स्वच्छता की शपथ, चलाया श्रमदान अभियान

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply