Home > Crime > विनय कुमार बने मानगो व राजीव रंजन गोलमुरी थाना प्रभारी

विनय कुमार बने मानगो व राजीव रंजन गोलमुरी थाना प्रभारी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एसएसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया है। कुछ थाना प्रभारी हटाए गए हैं। मानगो के थाना प्रभारी रिश्वत लेते पकड़े गए थे। उन्हें एसीबी ने जेल भेजा है। उनकी जगह एसएसपी ने पुलिस लाइन में मौजूद पुलिस निरीक्षक विनय कुमार को मानगो का थाना प्रभारी बनाया है। ट्रैफिक जुगसलाई के ट्रैफिक थाना प्रभारी राजीव रंजन को गोलमुरी का थाना प्रभारी बनाया गया है। सीतारामडेरा थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय बैठा को बोड़ाम का थाना प्रभारी बनाया गया है। बोड़ाम थाना प्रभारी शंकर लकड़ा को वहां से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। गोलमुरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस लाइन में मौजूद संगीता कुमारी को जुगसलाई ट्रैफिक थाने का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में मौजूद भूषण कुमार को गोलमुरी ट्रैफिक थाने का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में मौजूद कुणाल कुमार को साइबर अपराध थाना भेजा गया है। मोहन कुमार को भी पुलिस लाइन से साइबर अपराध थाना भेजा गया है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply