Home > Crime > सोनारी में चाकू दिखाकर एक व्यक्ति से 1300 और मोबाइल फोन की लूट

सोनारी में चाकू दिखाकर एक व्यक्ति से 1300 और मोबाइल फोन की लूट

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर रोड नंबर 4 निवासी नंद किशोर साहू से गुरुवार की देर रात चाकू की नोक पर बाइक लूट की कोशिश की गई है। घटना सोनारी के गुदड़ी बाजार के पास की है। लूटेरों ने उनकी जेब से नकद 1300 रुपये और एक मोबाइल फोन लूटा और फरार हो गए.नंदकिशोर के अनुसार आधी रात वह गुदड़ी मार्केट होते हुए अपने घर जा रहा था। तभी ब्रजेश सिंह, भूषण सिंह, सोनू सिंह, गोलु सिंह और सचिन सिंह ने कैंची मारकर बाइक रोक दी. गोलु और सचिन ने चाकू गर्दन पर रखकर धमकाया और मोबाइल छीन लिया. जमीन पर पटककर लात-घूसे से मारा. आरोपियों ने बाइक छिनकर भागने का भी प्रयास किया था, तबतक लोग जुट गये थे और आरोपी फरार हो गये. घटना के संबंध में नंदकिशोर ने सभी आरोपियों के खिलाफ सोनारी थाने में मामला दर्ज कराया है.

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply