Home > UP > कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर के घर पहुंचेंगे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर के घर पहुंचेंगे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक


इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बुधवार को प्रयागराज आ रहे हैं। प्रयागराज में आने के बाद वह कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर के घर जाएंगे। विनोद सोनकर के प्रीतम नगर स्थित आवास पर उनके पिता स्वर्गीय अमरनाथ सोनकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। गौरतलब है कि कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर के पिता स्वर्गीय अमरनाथ सोनकर का 11 सितंबर को देहांत हो गया था। बताया जा रहा है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक विनोद सोनकर सांसद विनोद सोनकर के घर उनके पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले
जमशेदपुर में लावारिस सांड़ का सर्वे शुरू, पहले दिन मिले 80 सांड़, साकची में सर्वाधिक 13

Leave a Reply