Home > Jamshedpur > एसडीओ के नेतृत्व में साकची में पत्ता मार्केट समेत अन्य इलाकों से हटाया गया अतिक्रमण, आटो चालकों को भी हिदायत

एसडीओ के नेतृत्व में साकची में पत्ता मार्केट समेत अन्य इलाकों से हटाया गया अतिक्रमण, आटो चालकों को भी हिदायत

जमशेदपुर : एसडीओ धालभूम पीयूष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बुधवार को साकची में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। साकची के साकची बाजार संजय मार्केट, पत्ता मार्केट, साकची गोल चक्कर, बसंत टॉकीज के सामने और टेंपो स्टैंड के आसपास के इलाके से रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों को हटाया गया। क्योंकि, इन दुकानों से यातायात प्रभावित हो रहा था। इन दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि वह आइंदा सड़क किनारे दुकान ना लगाएं। वरना, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साकची में टेंपो स्टैंड पर ऑटो चालक भी अपना ऑटो बेतरतीब खड़ी कर देते हैं। इससे लोगों को दिक्कत होती है। आवागमन प्रभावित होता है। ऑटो चालकों को भी सख्त हिदायत दी गई कि वह अपनी ऑटो स्टैंड के अंदर ही खड़ी करें। सड़क किनारे ना खड़ी करें। इस अतिक्रमण हटाओ अभियान में सहायक पुलिस अधीक्षक नगर सुमित कुमार अग्रवाल जेएनएसी के विशेष अधिकारी, साकची थाना प्रभारी और भारी संख्या में क्यूआरटी बल मौजूद था।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply