Home > Crime > जमशेदपुर : बंगाल से जमशेदपुर काम करने आ रहे चाचा व भतीजे की बाइक को बस ने मारी टक्कर, दोनों घायल

जमशेदपुर : बंगाल से जमशेदपुर काम करने आ रहे चाचा व भतीजे की बाइक को बस ने मारी टक्कर, दोनों घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के झरिया के रहने वाले शेख सोनू और उसके भतीजे शेख सलीम तब गंभीर रूप से घायल हो गए, जब डिमना चौक के पास उनकी बाइक को एक यात्री बस ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में घायल दोनों चाचा भतीजे को पुलिस ने इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से शेख सोनू को हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने टीएमएच ले जाने को कहा। इसके बाद परिजन उसे टीएमएच ले गए। टीएमएच में शेख सोनू का इलाज चल रहा है। जबकि शेख सलीम एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। यहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि शेख सोनू और शेख सलीम दोनों सीट कवर बनाने और कार एसेसरीज का काम करते हैं। वह रोज बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के झरिया स्थित अपने गांव से जमशेदपुर आते हैं। बुधवार को सुबह लगभग 10:00 बजे जब वह जमशेदपुर आ रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है।

You may also like
Jamshedpur: टाटा स्टील कंपनी के जोन नंबर 4 में सुरक्षा विभाग की ठेकेदार कंपनी का खत्म कर दिया गया वर्क आर्डर, जिला श्रम आयुक्त से शिकायत+वीडियो
Jamshedpur: गोलमुरी के गाढाबासा में बुलेट सवार ने साइकिल में पीछे से मारी टक्कर, दोनों घायल, टीएमएच में कराया गया भर्ती
जमशेदपुर में मिले कोरोना के दो मरीज, जमशेदपुर के टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में है भर्ती, रांची में मीटिंग
Jamshesdpur: भाजपा महिला मोर्चा केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं से महिलाओं को कराएगी अवगत, 19 और 20 दिसंबर को होगा प्रोग्राम+ वीडियो

Leave a Reply