Home > Crime > जमशेदपुर: केस खत्म नहीं करने पर सोनारी में आरोपी ने पीड़िता के पति को मारपीट कर किया जख्मी, एसएसपी से गुहार + वीडियो

जमशेदपुर: केस खत्म नहीं करने पर सोनारी में आरोपी ने पीड़िता के पति को मारपीट कर किया जख्मी, एसएसपी से गुहार + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में छेड़खानी का केस खत्म नहीं करने पर आरोपी सूरज हरपाल ने बुधवार को रमेश कुमार गुप्ता को मारपीट कर जख्मी कर दिया। रमेश कुमार गुप्ता ने सोनारी थाने में सूरज हरपाल के खिलाफ अपनी पत्नी के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। रमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी तक सोनारी थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी सूरज हरपाल खुलेआम घूमता है और धमकी देता है कि अगर केस नहीं उठाया तो अंजाम बुरा होगा। उसने कहा कि मंगलवार को उसने धमकी दी थी। बुधवार की सुबह वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ आया और उसे केस वापस करने को कहा। रमेश ने ऐसा करने से मना किया तो सभी ने उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट में रमेश कुमार का सर फट गया है। चेहरे पर भी चोट आई है। रमेश कुमार ने थाने में भी शिकायत की। इसके बाद साकची आकर एसएसपी कार्यालय में एसएसपी से मामले की शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मारपीट का एक सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है।

सुनारी में मारपीट का सीसीटीवी फुटेज

Leave a Reply