Home > Crime > उलीडीह के केंदाकोचा प्रेमी ने की थी महिला की हत्या, आरोपी को शंकोसाई से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

उलीडीह के केंदाकोचा प्रेमी ने की थी महिला की हत्या, आरोपी को शंकोसाई से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के केंदाकोचा में महिला नागी लाकड़ा की हत्या उसके प्रेमी दीपक आचार्य ने की थी। पुलिस ने सोमवार को दीपक आचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शंकोसाई रोड नंबर 1 के करीब दुर्गा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। दीपक आचार्य शंकोसाई रोड नंबर 1 दुर्गा मंदिर के पास का रहने वाला है। दीपक आचार्य ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसी ने महिला नागी लकड़ा की हत्या की थी। दीपक का नागी लकड़ा से 10 साल से प्रेम संबंध था। दीपक ने बताया कि नागी लकड़ा उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी के चलते उसने शनिवार की देर रात लगभग 2:30 बजे उसे फोन कर घर के बाहर बुलाया और फिर चाकू से उसकी हत्या कर दी। शव महिला के घर के थोड़ी दूर स्थित भिंडी के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने दीपक आचार्य को लिखा पढ़ी करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया है। दीपक आचार्य ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करता है।
इसे भी पढ़ें- परसुडीह थाना क्षेत्र के बावनगोड़ा तालाब में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

You may also like
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply