Home > Crime > उलीडीह पुलिस ने भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड में पड़ी डकैती के आरोपियों को किया गिरफ्तार

उलीडीह पुलिस ने भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड में पड़ी डकैती के आरोपियों को किया गिरफ्तार

न्यूज़ बी रिपोर्टर जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के उमा अस्पताल के पास एनएच -33 पर भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड में 12 लाख 80000 रुपए की डकैती पड़ी थी। इस मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी। शुक्रवार को पुलिस ने इस घटना में शामिल डकैतों को गिरफ्तार किया है। पुलिस शनिवार को घटना का खुलासा कर सकती है। बताते हैं कि गिरफ्तार किए गए बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद शहर छोड़कर भाग गए थे। पुलिस उनके पीछे लगी हुई थी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि 2 फरवरी की रात 5 बदमाशों ने भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड के कार्यालय में घुसकर लूट की घटना अंजाम दी थी।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply