Home > Crime > मानगो के गांधी मैदान में मिला अधेड़ का शव, पुरानी उलीडीह में भी मृत पाया गया वृद्ध

मानगो के गांधी मैदान में मिला अधेड़ का शव, पुरानी उलीडीह में भी मृत पाया गया वृद्ध

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के गांधी मैदान में एक अधेड़ का शव मिला है। यह शव ठेले पर पाया गया। अधेड़ की पहचान 56 वर्षीय मोहम्मद अजहर के रूप में की गई। बताते हैं कि मोहम्मद अजहर का परिवार चाईबासा में रहता है। मोहम्मद अजहर गांधी मैदान के आसपास ही टहला करता था। वह भीख मांग कर अपना जीवन यापन करता था। स्थानीय लोगों ने बुधवार की सुबह एक ठेले पर उसका शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। दूसरी तरफ पुरानी उलीडीह में भी एक वृद्ध का शव मिला है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।। शव की पहचान की काफी कोशिश की गई। लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। शव को शीत गृह में रखवा दिया गया है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply