Home > Crime > मानगो में ओल्ड पुरुलिया रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने बाइक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति घायल

मानगो में ओल्ड पुरुलिया रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने बाइक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मनगो में आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड पर बुधवार को पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मोहम्मद आशकार अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशकार ने बताया कि वह अपने घर से निकलकर साकची जा रहे थे। उनका मोबाइल खराब हो गया था। वह मोबाइल ठीक कराने जा रहे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply