Home > Crime > Ranchi: गढवा में पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ में थाना प्रभारी घायल

Ranchi: गढवा में पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ में थाना प्रभारी घायल

सरफराज हुसैन, रांची : गढ़वा में पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में रंका थाना प्रभारी शंकर कुशवाहा को गोली लगी है। वह घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए गढ़वा से रांची ले जाया गया। जहां रांची के मेडिकल अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया है। मेडिका अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। घायल थाना प्रभारी को देखने के लिए एडीजे अभियान और रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता अस्पताल पहुंचे और थाना प्रभारी का हाल-चाल जाना। मेडिका प्रबंधन से थाना प्रभारी का बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया गया है। बताते हैं कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रंका थाना क्षेत्र में जेजेएमपी के नक्सलियों का दस्ता आया है। इस पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान चलाया। तभी गोली चली। बताते हैं कि एक गोली रंका थाना प्रभारी शंकर कुशवाहा को लगी है।

You may also like
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
झारखंड के 17 डिग्री कॉलेजों में उर्दू ऑनर्स बंद, विरोध में छात्र संघ ने उच्च शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन
Jharkhand Rail News: झारखंड को 3,907 करोड़ रुपये की दो बड़ी रेल परियोजनाओं की सौगात, कनेक्टिविटी और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
18 जून को होगी वोटिंग, परिमल नथवाणी का पलड़ा कांग्रेस से भारी, क्रॉस वोटिंग रोकने में पोलिंग एजेंटों की रहेगी अहम भूमिका

Leave a Reply