Home > Crime > Jamshesdpur Crime: बड़ाबांकी डैम में जन्मदिन का जश्न मनाने पहुंचे बिरसानगर के दो छात्रों की डैम में डूबने से मौत, पोस्टमार्टम हाउस में हुआ हंगामा

Jamshesdpur Crime: बड़ाबांकी डैम में जन्मदिन का जश्न मनाने पहुंचे बिरसानगर के दो छात्रों की डैम में डूबने से मौत, पोस्टमार्टम हाउस में हुआ हंगामा

Jamshesdpur (जमशेदपुर) : एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी डैम में रविवार की देर शाम बिरसानगर के रहने वाले दो छात्र डूब कर मर गए थे। इन छात्रों में बिरसानगर जोन नंबर 6 का रहने वाला 14 वर्षीय रेयान क्रूज टोप्पो और बिरसानगर जोन नंबर एक का रहने वाला 16 साल का ड्राइवर राबी साइमन जान हैं।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस में रेहान के शव को ले जाने को लेकर परिजन आपस में भिड़ गए। बताते हैं कि इसी साल फरवरी में रेयान की मां किरण कुजूर टोप्पो पर अपने पति जूलियस प्रवीण टोप्पो की हत्या का आरोप लगा था। इसके बाद रेहान अपने चाचा के घर रह रहा था। जबकि उसकी मां मायके में रहती थी। घटना की जानकारी मिलने पर मां के पक्ष के लोग भी पहुंचे थे। रेयान के चाचा भी पहुंचे थे। शव ले जाने को लेकर दोनों पक्ष में भिड़ंत हो गई। बाद में एमजीएम थाना पुलिस ने माहौल शांत कराया था। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रविवार को रेयान का जन्मदिन था। वह अपने साथी राबी और निशांत के साथ जन्मदिन का जश्न मनाने बाद बड़ाबांकी डैम पहुंचा था। निशांत ने बताया कि रेयान और राबी डैम में नहाने उतरे थे। दोनों गहरे पानी में समा गए। रेहान एलएफएस में कक्षा 8 का छात्र था। जबकि राबी लोयोला स्कूल में दसवीं का छात्र ।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply