Home > Crime > मदर टेरेसा एनजीओ के नाम पर उलीडीह में ठगी कर रहे कदमा के दो बदमाश गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मदर टेरेसा एनजीओ के नाम पर उलीडीह में ठगी कर रहे कदमा के दो बदमाश गिरफ्तार, भेजे गए जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मदर टेरेसा एनजीओ के नाम पर उलीडीह में कदमा के दो बदमाश ठगी कर रहे थे। यह लोग लोगों से चंदा वसूल रहे थे और बता रहे थे कि वह लोग मदर टेरेसा के लिए काम करते हैं और दिव्यांग बच्चों की आर्थिक मदद करते हैं। उनके लिए सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं। यह दोनों बदमाश चंद्रावती नगर में घूम कर चंदा इकट्ठा कर रहे थे। इसकी शिकायत उलीडीह थाना पुलिस को मिली तो थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे। दोनों को दबोच लिया गया। पूछताछ में पहले यह लोग अपना गलत पता बता रहे थे। लेकिन जांच में पता चला कि यह लोग कदमा के रहने वाले हैं। उलीडीह थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में कदमा थाना क्षेत्र के उलियान का रहने वाला सुजय दत्ता और भाटिया बस्ती का रहने वाला शिवा महानंद शामिल हैं। दोनों के पास से मदर टेरेसा के फर्जी लिफाफे आदि बरामद हुए हैं। पुलिस ने लिखा पढ़ी करने के बाद बुधवार को दोनों को जेल भेज दिया है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply