Home > Crime > Jamshedpur : घाटशिला में गालूडीह थाना क्षेत्र के मधुबन होटल के पास एनएच 33 पर शॉर्ट सर्किट से ट्रक में लगी आग, धू-धू कर जल गया ट्रक

Jamshedpur : घाटशिला में गालूडीह थाना क्षेत्र के मधुबन होटल के पास एनएच 33 पर शॉर्ट सर्किट से ट्रक में लगी आग, धू-धू कर जल गया ट्रक

जमशेदपुर : घाटशिला में गालूडीह थाना क्षेत्र के मधुबन होटल के पास एनएच 33 पर शॉर्ट सर्किट से एक ट्रक डब्ल्यूबी 23 सी 3215 में आग लग गई। आग लगते ही ट्रक धू धू कर जलने लगा। ट्रक का पूरा केबिन पहले जल कर राख हो गया। ड्राइवर और खलासी ने किसी तरह ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलने पर गालूडीह पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई।

इसके बाद पुलिस ने एननएच 33 के दोनों तरफ आवागमन रोक दिया। ताकि किसी दूसरी गाड़ी आग की चपेट में ना आ सके। बताते हैं कि लगभग 1 घंटे बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची और 1 घंटे के अंदर आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता काफी नुकसान हो चुका था। ट्रक पूरा जलकर राख हो गया था। नेशनल हाईवे पर मौजूद पेट्रोलिंग गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी। बताते हैं कि जिस ट्रक पर में आग लगी वह जमशेदपुर से घाटशिला की तरफ जा रहा था।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply