Home > Crime > Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती में पारिवारिक विवाद में एक घर पर हमला कर सात लोगों को कर दिया घायल

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती में पारिवारिक विवाद में एक घर पर हमला कर सात लोगों को कर दिया घायल

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती में छोटे भाई ने पारिवारिक विवाद में बड़े भाई के घर पर हमला कर दिया। इस हमले में कृष्णा प्रसाद और परिवार के सात सदस्य घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कृष्णा प्रसाद के बेटे राहुल कुमार प्रसाद ने बताया कि संपत्ति के बंटवारे को लेकर 6 महीने से विवाद चल रहा है। दोनों परिवार एक ही साथ एक घर में रहते थे। कृष्णा प्रसाद के छोटे भाई संजय प्रसाद घर में बंटवारा को लेकर विवाद कर रहे हैं। इस पर संजय प्रसाद अलग रहने लगे हैं। 26 जनवरी को समाज की पिकनिक थी। वहां कृष्णा प्रसाद और उनके छोटे भाई संजय प्रसाद में बहस भी हुई थी। इसके बाद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया था।

दोनों अपने घर लौट गए थे। लेकिन चाचा संजय प्रसाद ने अपनी पत्नी सुमन देवी, साढू बिट्टू प्रसाद और अन्य 10-15 लोगों के साथ मिलकर राड, डंडे और लाठी से घर पर हमला बोल दिया। इसमें राहुल कुमार प्रसाद, भाई अरुण कुमार प्रसाद, पिता कृष्णा प्रसाद, मां शोभा देवी, बहन प्रतिमा कुमारी, दादा धर्मनाथ प्रसाद और दादी श्रीमती देवी घायल हो गए हैं। मारपीट की घटना अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply